झारखंड की आवाज

विधानसभा के समक्ष धरना देगा पान–तांती–स्वांसी समाज -

विधानसभा के समक्ष धरना देगा पान–तांती–स्वांसी समाज

पान–तांती–स्वांसी समाज का वार्षिक मिलन समारोह में एकजुटता एवं शिक्षा पर जोर

खूंटी // खूंटी के डोड़मा स्थित बिरसा शिशु विद्या मंदिर, आम बागान परिसर में सोमवार को दक्षिणी छोटानागपुर पान तांती स्वांसी समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में पान–तांती–स्वांसी समाज का वार्षिक मिलन समारोह आयोजित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आनंद पांड़ की मूर्ति स्थापना समाज के लिए ऐतिहासिक पहल

समारोह में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला–खरसावां, रांची, खूंटी तथा सिमडेगा जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में धरती आबा बिरसा मुंडा के गुरु आनंद पांड़ के वंशज सहदेव स्वांसी की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की। वक्ताओं ने हाल ही में गौरबेड़ा गांव में आनंद पांड़ की मूर्ति स्थापना को समाज के लिए ऐतिहासिक पहल बताया।

तीन दिवसीय धरना आयोजित करने की तैयारी का आह्वान किया

समारोह को संबोधित करते हुए संस्थापक उमाकांत दास ने समाज की संवैधानिक मांगों के समर्थन में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान तीन दिवसीय धरना आयोजित करने की तैयारी का आह्वान किया। केंद्रीय संगठन सचिव जितेंद्र दास ने शिक्षा को समाज के समग्र विकास की पहली शर्त बताते हुए आपसी एकजुटता पर बल दिया। वहीं केंद्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास ने मतभेद भुलाकर संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

1004342522

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनंत तांती ने किया, जबकि अध्यक्ष बिशुन तांती ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह के समापन की घोषणा की।

आयोजन को सफल बनाने में दक्षिणी छोटानागपुर पान-तांती-स्वासी समाज, खूंटी के लखीचरण तांती, विशाल तांती, गहनू तांती, सोमरा तांती, श्यामचरण तांती, दीपक तांती, जीतवाहन तांती सहित कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। समारोह में कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज कल्याण समिति और स्वांसी उत्थान समिति, खूंटी के पदाधिकारियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Leave a Reply