झारखंड की आवाज

चूहा पकड़ने जा रहे थे दियारा, गंगा में नाव डूबा, तीन लापता एक की मौ"त -

चूहा पकड़ने जा रहे थे दियारा, गंगा में नाव डूबा, तीन लापता एक की मौ”त

Breaking News Sahebganj साहिबगंज जिले के महाराजपुर स्थित गदाई दियारा गंगा घाट के पास शनिवार को एक बड़ा नाव हादसा हुआ। यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई। नाव पर कुल 32 लोग सवार थे, जिनमें से 4 लोग डूब गए। एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं।जानकारी के अनुसार बरहरवा और रंगा थाना क्षेत्र के पहाड़िया आदिवासी समुदाय के 17 लोग चूहा मारने के लिए नाव से गदाई दियारा जा रहे थे। इसी दौरान नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई।संयोगवश, उसी समय पास से एक अन्य नाव गुजर रही थी, जिसकी मदद से अधिकांश लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है।

Leave a ReplyCancel reply