झारखंड की आवाज

राजमहल गोलीकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद। -

राजमहल गोलीकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद।

साहिबगंज // जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट स्थित टीका टोली गांव में किशोरी को गोली लगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शनिवार को राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साहिबगंज की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19 नवंबर की शाम राजमहल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलहाट टीका टोली निवासी गौरी कुमारी, पिता केदार मंडल, को गोली लगने से वह जख्मी हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का सत्यापन किया। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

1005729799

इस मामले में राजमहल थाना कांड संख्या 422/26, दिनांक 19 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 109(1)/3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन मंडल, पिता सुरेश मंडल, मनीष मंडल, पिता निधिर मंडल तथा भोलू प्रमाणिक, पिता लखी प्रमाणिक के रूप में हुई है। तीनों मंगलहाट के मलाही टोला, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज के निवासी हैं।

1005729800

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों के संबंध में राजमहल थाना कांड संख्या 424/26, दिनांक 21 नवंबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/35 के अंतर्गत अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 21 नवंबर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। मामले का अनुसंधान जारी है।

छापेमारी दल में शामिल रहे पुलिस पदाधिकारी

कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय, तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत, राजमहल थाना प्रभारी पवन कुमार सहित राजमहल थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply