Track Maintenance in Asansol Division: Several Trains to Remain Cancelled
आसनसोल // सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु आसनसोल मंडल के विभिन्न खंडों में दिनांक 05 अप्रैल 2026 (रविवार) को व्यापक ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत जोरामो–मधुपुर, मधुपुर–नवापत्रा, जसीडीह–तुलसीटांड़, लहाबोन–सिमुलतला, जसीडीह–देवघर, बासुकीनाथ–दुमका, सीतारामपुर–बराचक, अंडाल–ईस्ट आउटर केबिन, दुर्गापुर–राजबांध, पराज–गलसी, मानकर–पानागढ़, रानीगंज–निमचा, आसनसोल ईस्ट–आसनसोल, बराचक–सीतारामपुर, चिनपाई–सिउड़ी तथा उखड़ा–काजोराग्राम खंडों में ब्लॉक लिया जाएगा।
उक्त अनुरक्षण कार्य के मद्देनजर 05 अप्रैल 2026 को निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा
ट्रेनों का निरस्तीकरण
- (1) 63561 आसनसोल–जसीडीह मेमू पैसेंजर
- (2) 63565 जसीडीह–झाझा मेमू पैसेंजर
- (3) 63566 झाझा–जसीडीह मेमू पैसेंजर
- (4) 63545 अंडाल–जसीडीह मेमू पैसेंजर
- (5) 63546 जसीडीह–अंडाल मेमू पैसेंजर
- (6) 63298 झाझा–देवघर मेमू पैसेंजर
- (7) 63570 बैद्यनाथधाम–आसनसोल मेमू पैसेंजर
- (8) 73481 दुमका–जसीडीह डेमू पैसेंजर
- (9) 73484 जसीडीह–दुमका डेमू पैसेंजर
- (10) 63547 जसीडीह–बांका मेमू पैसेंजर
- (11) 63548 बांका–जसीडीह मेमू पैसेंजर
- (12) 63555 आसनसोल–बरकाकाना मेमू पैसेंजर
- (13) 63556 बरकाकाना–आसनसोल मेमू पैसेंजर
- (14) 63509 बर्द्धमान–झाझा मेमू पैसेंजर
- (15) 63511 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर
- (16) 63513 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर
- (17) 63515 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर
- (18) 63549 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर
- (19) 63517 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर
- (20) 63510 झाझा–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
- (21) 63512 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
- (22) 63514 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
- (23) 63516 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
- (24) 63518 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
- (25) 63552 आसनसोल–अंडाल मेमू पैसेंजर
- (26) 63550 अंडाल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
- (27) 63531 अंडाल–सैंथिया मेमू पैसेंजर
- (28) 63534 सैंथिया–अंडाल मेमू पैसेंजर
ट्रेनों का पुनर्निर्धारण
- (1) 13331 धनबाद–पटना जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस – 1 घंटे विलंब से
- (2) 12326 नंगल डैम–कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस – 1 घंटा 30 मिनट विलंब से
- (3) 13508 गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस – 2 घंटे विलंब से
- (4) 02024 पटना जं.–हावड़ा स्पेशल – 3 घंटे विलंब से
- (5) 02023 हावड़ा–पटना स्पेशल – 3 घंटे विलंब से
- (6) 12988 अजमेर–सीलदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 45 मिनट विलंब से
- (7) 18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस – 1 घंटा 30 मिनट विलंब से
- (8) 22321 हावड़ा–सिउड़ी हूल एक्सप्रेस – 1 घंटा 40 मिनट विलंब से
आंशिक निरस्तीकरण/आंशिक प्रारंभ/समापन
- (1) 63209 देवघर–पटना जं. मेमू पैसेंजर – झाझा से प्रारंभ होगी
- (2) 63573 जसीडीह–झाझा मेमू पैसेंजर – झाझा से प्रारंभ होगी
- (3) 13545 आसनसोल–गया मेमू एक्सप्रेस – धनबाद से प्रारंभ होगी
- (4) 13546 गया–आसनसोल मेमू एक्सप्रेस – धनबाद में समाप्त होगी
- (5) 63572 कोडरमा–जसीडीह मेमू पैसेंजर – झाझा में समाप्त होगी
ट्रेन का विनियमन
- (1) 17321 वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस को, यदि विलंबित चल रही हो, तो मार्ग में नियंत्रित किया जा सकता है।
