दिल्ली // केंद्र सरकार की और से किसानों के सहायता के लिए चलाई जा रही योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22 वीं किस्त आने का किसानों को लम्बे समय से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 22 वीं किस्त इसी महीना (मार्च 2026) में आने की संभावना है। किसानों को अब तक कुल 21 किस्त आ चुके हैं। किसानों को 21 वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी किया गया था। देश भर के 9 करोड़ किसानों को 21 वीं किस्त की राशि भेजी गई थी।
कैसे चैक करें अपना स्टेट्स
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा आएगा कि नहीं आप भी अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं।
- इसकी लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का ऑफिसियल वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाए।
- वहां से Know Your Status पर क्लिक करें उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
- रजिस्ट्रेशन नंबर मालूम नहीं है तो know your ragistration पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पता करें।
- फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और कैप्चा डालकर सबमिट करें।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कितनी राशि मिलती है
योग्य लाभुकों को साल में 6000 हजार रुपए दिया जाता है। 2000 रुपया करके तीन किस्तों में 6000 रुपया दिया जाता है। प्रधानमंत्री ने इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की थी। तभी से पात्र किसानों को प्रत्येक साल 6000 की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में भेजी जाती है।
