झारखंड की आवाज

सड़क हादसे में युवक की मौ*त, ग्रामीणों ने थाना का किया घेराव कहा थाना की गाड़ी ने मारी है टक्कर -

सड़क हादसे में युवक की मौ*त, ग्रामीणों ने थाना का किया घेराव कहा थाना की गाड़ी ने मारी है टक्कर

1003284140

Deoghar Big Breaking News// देवघर जिला के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के रोहित तुरी नामक युवक की मौत गाड़ी के द्वारा टक्कर मारने से हो गई। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया और शव को वापस परिजन को सौंपा गया । ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस वाहन से मृतक युवक टक्कर मारी गई थी लेकिन पुलिस ने अज्ञात वाहन बताया जा रहा है। जिसके विरोध में ग्रामीणो ने मार्गोमुंडा थाना का घेराव करके जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचनामा में पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन का जिक्र किया है इससे पता चलता है कि पुलिस थाना प्रभारी को बचाने की साजिश कर रही है ।

Leave a Reply