देवघर | BKD News Jharkhand
देवघर// झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर परिसर से शादी के नाम पर कथित ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (नैनी) निवासी एक युवक ने आरोप लगाया है कि पटना की रहने वाली एक युवती उससे शादी करने के बहाने देवघर बुलाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और कपड़े लेकर फरार हो गई।
मंदिर में शादी की थी योजना
पीड़ित श्रीकांत तिवारी, निवासी नैनी (प्रयागराज), ने बताया कि उसकी पहचान मुंबई में रहने वाले एक रिश्तेदार के माध्यम से पटना निवासी रेणु कुमारी से हुई थी। रेनू कुमारी का बुआ का लड़का मुम्बई में रहता है और पीड़ित श्रीकांत तिवारी का भी एक रिश्तेदार वहां रहता है दोनों ने सप्ताह भर बात किया उसके बाद युवती ने बताया था कि उसके माता-पिता नहीं हैं और वह शादी करना चाहती है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लगभग एक सप्ताह तक बातचीत हुई।
बाद में दोनों ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में शादी करने का फैसला किया। तय कार्यक्रम के अनुसार श्रीकांत तिवारी देवघर पहुंचे, जहां जसीडीह रेलवे स्टेशन पर युवती ने उन्हें रिसीव किया।
खरीदारी के बाद हुई फरार
पीड़ित के अनुसार, दोनों ने बाजार से करीब 3 हजार रुपये की साड़ी सहित अन्य सामान खरीदा। इसके बाद मंदिर परिसर पहुंचे। युवती ने शादी के लिए खरीदे गए सोने-चांदी के गहने और कपड़े अपने पास लेते हुए कहा कि वह तैयार होकर आती है और युवक से भी तैयार होने को कहा।
श्रीकांत तिवारी जब तैयार होकर वापस लौटे तो युवती वहां से गायब थी। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ और आसपास काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़ित का आरोप है कि युवती शादी का झांसा देकर लाखों रुपये के गहने और सामान लेकर फरार हो गई। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी युवती के खिलाफ कार्रवाई करने और सामान बरामद कराने की मांग की है।
नोट: यह खबर पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।

Really impressed with the selection of slots available. It feels like a real casino from the comfort of my home. Love phjilibet178!