झारखंड की आवाज

तपोवन गोलीकांड में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और मोबाइल बरामद -

तपोवन गोलीकांड में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और मोबाइल बरामद

कुण्डा पुलिस की कार्रवाई, 25 सितंबर को तालाब के पास हुई थी फायरिंग; घायल उमेश यादव का सदर अस्पताल में चल रहा था इलाज

देवघर // कुण्डा थाना क्षेत्र के तपोवन पहाड़ स्थित मथवा अहड़ा तालाब के पास 25 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान सुधांशु कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पास से कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल की गई देशी पिस्टल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे तपोवन क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना में तपोवन जमुआ निवासी उमेश यादव को गोली लगी थी। घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल देवघर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। घायल के फर्दबयान के आधार पर कुण्डा थाना में कांड संख्या 120/2026 दर्ज किया गया था।

एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित हुई थी टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए देवघर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

1005462569

इसी क्रम में 28 सितंबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर ढाकोडीह के पास फोरलेन सड़क किनारे छापेमारी कर सुधांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार वह तपोवन गोलीकांड में शामिल था। उसके पास से देशी पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

बरामद सामग्री

  • देशी पिस्टल – 01
  • एंड्रॉयड मोबाइल फोन – 01

हथियार बरामदगी के बाद पुलिस ने इस मामले में कुण्डा थाना कांड संख्या 123/2026, दिनांक 28 सितंबर 2026, धारा 25(1-B)a/26/35 Arms Act के तहत भी कार्रवाई की है।

छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी

कार्रवाई में सदर एसडीपीओ कुलदीप कुमार, कुण्डा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रेन्सन बखला, सहायक अवर निरीक्षक ओम प्रकाश, आरक्षी 296 चंदन कुमार साहा, आरक्षी 731 प्रवीण कुमार तथा चौकीदार 05/12 अनिल मंडल शामिल थे।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply