साहिबगंज // जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत लगातार कार्यवाही हो रही है। इसी कड़ी में आज रांगा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केसरो गांव के पास से 1003 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, यह बरहरवा क्षेत्र में अब तक बरामद ब्राउन शुगर की सबसे बड़ी खेप है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने अमन राज, गुलशन कुमार और शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन मोबाइल फोन और ब्राउन शुगर की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का कनेक्शन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कलियाचक से जुड़ा है। आरोपियों के माध्यम से बिहार समेत अन्य राज्यों में ब्राउन शुगर की सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।
मामले में बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ।

The community here is great and the rewards keep me coming back. It is easily one of the most reliable spots online. Visit ph90jiliclub
Five stars for the amazing promotions and the friendly atmosphere. Definitely give f05plataforma a try.
Really impressed with the resources available here. It is clear that the team knows what they are doing. I’m learning a lot thanks to phearnphp.