देवघर // पुलिस ने फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर ठगी करने वाला 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े उपकरण को किया बरामद। पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तार अभियुक्तों का ठगी का अलग अलग तरीका है जिसमें से प्रमुख रूप से ये शामिल है :-
- 1. PM Kishan योजना के लाभुकों को फर्जी PM Kishan योजना का लिंक भेजकर लाभुक को झांसे में लेकर ठगी करना।
- 2. Dhani Finance अधिकारी बनकर लोन दिलाने का झांसे देकर ठगी करना।
- 3. फर्जी Phonepe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem करठगी करना।
- 4. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks. App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardबंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आग सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
- 1. नीरज कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता-दिलीप महरा, सा० देवघरबाद, थाना-पथरड्डा ओ०पी०,जिला-देवघर
- 2. खालीद अंसारी, उम्र 23 वर्ष, पिता-कादिर मियां, सा०-घियामोड, थाना-पालाजोरी, जिला-देवघर
- 3. सुभानी अंसारी, उम्र 24 वर्ष, पिता नसीम मियां, सा०-घियामोड़, थाना-पालाजोरी, जिला-देवघर
- 4. सोहराब अंसारी, उम्र 36 वर्ष, पिता-स्व० मो० खैरूद्दीन नियारिया, सा०-चाँदमारी मस्जिद गली, थाना-मधुपुर, जिला-देवघर
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद सामानों की विवरणी।
6 मोबाइल 6 सिम कार्ड और 2 प्रतिबिम्बित सिम कार्ड बरामद
