देवघर // पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ छापेमारी कर 5 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। 6 मोबाइल और 7 सिम कार्ड को किया बरामद।
साइबर ठगी का तरीका
पुलिस ने गिरफ्तार किए अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ किया जिसके बाद ठगी के तरीके का खुलासा किया ।
- फोन पे गूगल पे पर कैशबैक दिलाने के नाम पर
- पेटीएम पर नया ग्राहक होने पर लॉटरी में नाम आने पर कंपनी की और से इनाम देने की घोषणा का झूठी कहानी बनाकर
- ऑनलाइन गैस बुकिंग के नाम पर apk File फोन में इंस्टॉल करा कर ठगी करना
- सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर केवाईसी अपडेट करने के बहाने डिटेल्स प्राप्त करना और फिर ठगी करना
- कंपनी का ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर सहायता के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करना
ठगी से बचने का तरीका क्या नहीं करना चाहिए
- कभी भी किसी को अपना ओटीपी, सीवीवी और एटीएम पिन शेयर ना करें
- किसी भी कंपनी का ग्राहक सेवा अधिकारी का नंबर ऑनलाइन सर्च करके उस पर विश्वास ना करें सपोर्ट नंबर को हमेशा कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त करें
- किसी भी सरकारी योजना का लाभ दिलाने का फोन कॉल आए तो सीधे विभाग के कार्यालय में जाकर पता करें
- कभी भी व्हाट्सएप पर भेजे गए apk File को टच ना करें। फाइल के लास्ट में Apk लगा रहे उसे टच करते ही आपका मोबाइल हैक हो जाएगा।
- लॉटरी लगने, केश बैक मिलने जैसे झांसे में ना आए कोई भी टोकन मनी का फेरा में ना फंसे
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- 1. आदित्य कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता नरसिंह दास सा० तेतरिया थाना कुण्डा
- 2. उदित कुमार दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता पिता नरसिंह दास सा० तेतरिया थाना कुण्डा
- 3. प्रमोद कुमार दास उम्र करीब 18 वर्ष पिता अंदु दास सा० गुनियासोल थाना मधुपुर
- 4. आदेश कुमार दास उम्र करीब 24 वर्ष पिता भुदेव दास सा० पसिया थाना मधुपुर
- 5. संदीप दास उम्र करीब 18 वर्ष पिता स्व० अंग्रेज दास सा० सरपत्ता थाना सारवां सभी जिला देवघर।
गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बरामद सामानों की विवरणी।
6 मोबाइल और 7 सिम कार्ड को किया बरामद
