झारखंड की आवाज

Deoghar Cyber Crime। गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाला 5 गिरफ्तार -

Deoghar Cyber Crime। गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाला 5 गिरफ्तार

देवघर // पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ छापेमारी कर 5 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। 6 मोबाइल और 7 सिम कार्ड को किया बरामद।

साइबर ठगी का तरीका

पुलिस ने गिरफ्तार किए अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ किया जिसके बाद ठगी के तरीके का खुलासा किया ।

  • फोन पे गूगल पे पर कैशबैक दिलाने के नाम पर
  • पेटीएम पर नया ग्राहक होने पर लॉटरी में नाम आने पर कंपनी की और से इनाम देने की घोषणा का झूठी कहानी बनाकर
  • ऑनलाइन गैस बुकिंग के नाम पर apk File फोन में इंस्टॉल करा कर ठगी करना
  • सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर केवाईसी अपडेट करने के बहाने डिटेल्स प्राप्त करना और फिर ठगी करना
  • कंपनी का ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर सहायता के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करना

ठगी से बचने का तरीका क्या नहीं करना चाहिए

  • कभी भी किसी को अपना ओटीपी, सीवीवी और एटीएम पिन शेयर ना करें
  • किसी भी कंपनी का ग्राहक सेवा अधिकारी का नंबर ऑनलाइन सर्च करके उस पर विश्वास ना करें सपोर्ट नंबर को हमेशा कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त करें
  • किसी भी सरकारी योजना का लाभ दिलाने का फोन कॉल आए तो सीधे विभाग के कार्यालय में जाकर पता करें
  • कभी भी व्हाट्सएप पर भेजे गए apk File को टच ना करें। फाइल के लास्ट में Apk लगा रहे उसे टच करते ही आपका मोबाइल हैक हो जाएगा।
  • लॉटरी लगने, केश बैक मिलने जैसे झांसे में ना आए कोई भी टोकन मनी का फेरा में ना फंसे

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  • 1. आदित्य कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता नरसिंह दास सा० तेतरिया थाना कुण्डा
  • 2. उदित कुमार दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता पिता नरसिंह दास सा० तेतरिया थाना कुण्डा
  • 3. प्रमोद कुमार दास उम्र करीब 18 वर्ष पिता अंदु दास सा० गुनियासोल थाना मधुपुर
  • 4. आदेश कुमार दास उम्र करीब 24 वर्ष पिता भुदेव दास सा० पसिया थाना मधुपुर
  • 5. संदीप दास उम्र करीब 18 वर्ष पिता स्व० अंग्रेज दास सा० सरपत्ता थाना सारवां सभी जिला देवघर।

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बरामद सामानों की विवरणी।

6 मोबाइल और 7 सिम कार्ड को किया बरामद

Leave a Reply