देवघर // पुलिस ने ने 05 (पांच) साईबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध कारित करने के आरोप में किया गिरफ्तार ।
लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर लोगों को झांसा देकर ठगी करने की सूचना पर शुरू हुई छापेमारी।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला अन्तर्गत कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart / Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी, एवं Google पर PhonePe कस्टमर केयर के नाम पर आमलोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके अतिरिक्त, अभियुक्त द्वारा PM किसान योजना एवं लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी।
उक्त सूचना के आलोक में की गई छापामारी के दौरान 05 (पांच) साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साइबरठगी में संलिप्तता पाई गई है।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त राजेश दास, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-चिखारी दास, सा०-बामनकुंड, थाना-पथरड्डा ओ०पी०, जिला देवघर पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड सं0-54/2022, दिनांक-17.08. 2022 में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
- वसीम अंसारी, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-अख्तर अंसारी, सा०-टटकजोरी, थाना-मारगोमुंडा,
- राजेश दास, उम्र-करीब 24 वर्ष, पिता-चिखारी दास, सा०-बामनकुंड, थाना-पथरड्डा ओ०पी०,
- कैलाश कुमार दास, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता-खेलु महरा, सा०-बामनकुंड, थाना-पथरड्डा ओ०पी०,
- दिवाकर दास, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्व० सुभाष दास, सा० गोविंदपुर, थाना-मधुपुर,
- अजीत दास, उम्र-करीब 38 वर्ष, पिता-पलटु दास, सा०-कुण्डारो, थाना-पथरड्डा ओ०पी० सभी जिला-देवघर
गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली-
फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्तोओं से ठगी करना।
फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्तओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणीः-
मोबाइल फोन 11 सिमकार्ड 09 कुल जप्त प्रतिबिंब सिम 02
