झारखंड की आवाज

ट्रेन में चोरी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल फोन की बरामद -

ट्रेन में चोरी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल फोन की बरामद


साहिबगंज// दिनांक 22.11.2026 को आरपीएफ इंस्पेक्टर/बड़हरवा संजीव कुमार के नेतृत्व में RPF पोस्ट बड़हरवा एवं RPF/CIB टीम मालदा द्वारा बड़हरवा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से संबंधित अपराधों, विशेषकर चोरी, तस्करी एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु एक विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस अभियान में RPF पोस्ट बड़हरवा के ASI जलेश्वर कुमार दुबे, CT अमित धर चौधरी, CT सुजीत कुमार सिंह तथा RPF/CIB टीम मालदा के ASI रवि शंकर यादव एवं HC एस. मोदीया शामिल थे।

1005740801

निगरानी के दौरान लगभग 22:05 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 02 के साहिबगंज छोर पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया। संदेह के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से तीन पुराने एवं इस्तेमाल किए हुए Samsung कंपनी के मोबाइल फोन बरामद हुए। मोबाइल फोन के स्वामित्व के संबंध में वे कोई संतोषजनक जवाब अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके अतिरिक्त उनके पास POCO एवं Nothing कंपनी के एक-एक मोबाइल फोन भी मिले, जिन्हें उन्होंने अपना निजी मोबाइल बताया।

पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम एवं पता निम्नलिखित बताया:

  1. बाबलू कुमार, उम्र 26 वर्ष, पिता– पप्पू साह, निवासी– ममलखा, थाना– सबौर, जिला– भागलपुर, बिहार।
  2. आदित्य कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता– विनोद मंडल, निवासी– रामपुर ममलखा, थाना– सबौर, जिला– भागलपुर, बिहार।

गहन पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बरामद तीनों मोबाइल फोन ट्रेन संख्या 53408 (जमालपुर–रामपुरहाट पैसेंजर) में यात्रा कर रहे यात्रियों से चोरी किए गए थे। बाबलू कुमार ने बताया कि उसने टिनपहाड़ स्टेशन से ट्रेन के प्रस्थान करने के बाद जनरल कोच से दो मोबाइल फोन चोरी किए थे, जबकि आदित्य कुमार ने बड़हरवा स्टेशन पर ट्रेन के खड़े रहने के दौरान जनरल कोच के एक यात्री का एक मोबाइल फोन चोरी किया था।

तत्पश्चात तीनों Samsung मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹65,099/- (रुपये पैंसठ हजार निन्यानवे मात्र) है, को विधिवत जब्ती सूची तैयार कर जब्त किया गया।

आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उन्हें लिखित रूप से गिरफ्तारी के आधार एवं उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से यात्रियों के सामान, विशेषकर मोबाइल फोन एवं बैग की चोरी जैसी अन्य घटनाओं में भी अपनी कथित संलिप्तता का खुलासा किया।

इसके पश्चात दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को बरामद एवं जब्त तीन मोबाइल फोन, जब्ती सूची, वीडियोग्राफी संबंधी विवरण एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई एवं अनुसंधान हेतु GRPS/बड़हरवा को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया।

इस संबंध में GRPS/बड़हरवा में कांड संख्या 62/2026, दिनांक 23.11.2026, धारा 317(5)/3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply