झारखंड की आवाज

स्टेट बार काउंसिल के सदस्य ललित यादव का मधुपुर में भव्य स्वागत -

स्टेट बार काउंसिल के सदस्य ललित यादव का मधुपुर में भव्य स्वागत

देवघर // जिला के मधुपुर अनुमंडल अधिवक्ता संघ परिसर में शनिवार को झारखंड बार काउंसिल के सदस्य ललित यादव को अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के महासचिव श्याम सुंदर भैया, डोमन प्रसाद यादव, चंद्र शेखर सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1004718340

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर सदस्य बने ललित यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं को होने वाली समस्याओं का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

संघ के महासचिव श्याम सुंदर भैया ने कहा कि यह मधुपुर और देवघर जिले के लिए गर्व का क्षण है कि देवघर एवं झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ललित यादव ने बार काउंसिल चुनाव में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान सीधे संवाद के माध्यम से किया जायेगा। मौके पर सुधांशु शेखर, धनंजय प्रसाद, समरेश कुमार, मो सरफारज अहमद, जीशान अख्तर, रुपेश सिन्हा, सरिता कुमारी, समीर कुमार यादव मौजूद थे।

Leave a Reply