देवघर // समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अंचल में म्युटेशन की गति, जीएम लैण्ड का मैपिंग, सरकारी जमीन का मॉनिटरींग और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने, अवैध जमाबंदी से संबंधित मामलों के अलावा परिशोधन पोर्टल के माध्यम से शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी को दिया।
प्रकृति आपदा से प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान से संबंधित दिशा निर्देश
आगे उन्होंने अधिग्रहित भूमि का दाखिल खरीज मामलों, दाखिल खरीज रद्द माला, म्यूटेशन, खतियान रैयत के उतराधिकारी एवं आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल खरीज की अद्यतन स्थिति, विभिन्न राजस्व न्यालयों में लंबित वादी, ऑनलाईन राजस्व वादी की सुनवाई के अलावा जिला अन्तर्गत प्रकृति आपदा से प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान से संबंधित कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इसके अलावा उपायुक्त ने राजस्व संबंधित कार्यों की निगरानी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर व मधुपुर को दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण के अलावा नियमित रूप से जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
