देवघर // पुलिस साईबर अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। देवघर पुलिस गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर देवघर जिला अन्तर्गत कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart / Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी, एवं Google पर PhonePe कस्टमर केयर के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
इसके अतिरिक्त, अभियुक्त द्वारा PM किसान योजना एवं लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी।उक्त सूचना के आलोक में की गई छापामारी के दौरान 05 (पांच) साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- 1. मो० अल्ताफ उम्र करीब 32 वर्ष पिता खलील मियां सा० बारापंसारी थाना पथरड्डा ओ०पी०
- 2. राहुल रवानी उम्र करीब 26 वर्ष पिता पवन रवाणी सा० भेड़ो थाना पाथरौल
- 3. अनिल महरा उम्र करीब 27 वर्ष पिता भोला महरा सा० तंगीडीह थाना पथरड्डा ओ०पी०
- 4. बिकास कुमार दास उम्र करीब 21 वर्ष पिता बिनोद महरा सा० मंझलाडीह थाना पथरड्डा ओ०पी० एवं
- 5. बालदेव महरा उम्र करीब 33 वर्ष पिता हृदय दास सा० भेड़ो थाना पाथरौल सभी जिला देवघर
गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली
- फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्तोओं को Cash Back का झांसा देकर
- Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
- फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्तओं को झासा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी:-
- मोबाइल फोन – 07 सिम कार्ड – 11 कुल जप्त प्रतिबिंब सिम – 03
