झारखंड की आवाज

न्यायालय के कार्यों और आदेशों के अनुपालन में देरी पर होगी कार्यवाही : उपायुक्त -

न्यायालय के कार्यों और आदेशों के अनुपालन में देरी पर होगी कार्यवाही : उपायुक्त

देवघर // उच्च न्यायालय में लंबित अवमानना वाद से संबंधित मामलों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए न्यायिक आदेशों के अनुपालन की गति पर असंतोष व्यक्त किया तथा आदेश दिया की प्रगति में तेजी लाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सभी विभाग अपने लंबित अवमानना वादों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करेंगे

साथ ही उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी हाल में न्यायालय संबंधी कार्यों में कोताही न बरतें। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने न्यायालय के कार्यों और आदेशों के अनुपालन में सख़्ती न बरतने वाले अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की बात कही। सभी विभाग अपने लंबित अवमानना वादों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करेंगे और प्रति शपथ पत्र दाखिल करने में देरी को गंभीरता से लेंगे।

उपायुक्त ने संबंधित नोडल अधिकारी को रोजाना और अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर एवं मधुपुर को मामलों की प्रगति की समीक्षा का निर्देश दिया, ताकि जिला स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा की जा सके और न्यायालय संबंधित मामलों का ससमय निराकरण किया जा सके।

Leave a Reply