देवघर // पूर्णिमा तिर्की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मधुपुर वर्तमान में प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जे जे बोर्ड देवघर का आकस्मिक निधन गुरुवार दिनांक 14. 5.2026 को रांची में इलाज के दौरान हो गई । इस दुखद खबर को सुनते ही मधुपुर बार एवं देवघर बार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
जीवन परिचय
पूर्णिमा तिर्की पिता स्व. लुर्कु उरांव का जन्म 30 दिसंबर, 1983 को ग्राम- सराय टांड़, डाकघर- रांची विश्वविद्यालय, थाना- बरियातू, जिला- रांची, झारखंड में हुआ। वर्ष 1998 में सेंट्रल एकेडमी स्कूल, बरियातू, रांची से क्रमशः मैट्रिक और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2005 से 2008 तक छोटानागपुर लॉ कॉलेज, रांची विश्वविद्यालय, रांची से 3 वर्षीय B.A.LL.B. (Hons.) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद, वर्ष 2009 में झारखंड बार एसोसिएशन में एक अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया।
स्थानांतरण पोस्टिंग पदनाम स्थान कार्यभार ग्रहण तिथि
- 1.अपर सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) हजारीबाग 22/10/2020
- 2.अपर सिविल जज (जूनियर डिवीज़न)-सह-जे.एम. हजारीबाग 21/12/2021
- 3.अपर सिविल जज (जूनियर डिवीज़न)-सह-जे.एम. रांची 01/05/2024
- 4.अपर सिविल जज (जूनियर डिवीज़न)-सह-जे.एम. देवघर (मधुपुर) 21/05/2024
- 5.जे.एम.-सह-पी.एम.(जे.जे.बी) देवघर 09/04/2026 को पदभार ग्रहण किया ।
14 मई 2026 को राँची में निधन हो गया।
