साहिबगंज: राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास गौरचन्द्र बागती की गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात को मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
एसपी के निर्देश पर गठित हुई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम
राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहनपुर चौक के समीप मोहनपुर निवासी गौरचन्द्र बागती की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज के निर्देश पर एसडीपीओ राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया।

टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से मिले साक्ष्यों के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस का संदेह मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती पर गया।
पूछताछ में हत्या की बात कबूलने का पुलिस का दावा
पुलिस के मुताबिक, मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि आपसी रंजिश और अमीन भाई के बढ़ते रसूख के कारण वह द्वेष की भावना से ग्रसित था। आरोपी कथित तौर पर लंबे समय से घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
हत्या में प्रयुक्त चाकू और चप्पल बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। इसके अलावा घटनास्थल से चप्पल भी बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद सामान को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
इस मामले में राधानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सुसंगत धाराओं के तहत अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी बहादुर बागती को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

This site has a very welcoming vibe and the community is great. I feel safe playing here. Love the vibes at vne168.