झारखंड की आवाज

मधुपुर। तालाब में मरी मिलीं मछलियां, सांप और कछुए, इलाके में फैली चिंता -

मधुपुर। तालाब में मरी मिलीं मछलियां, सांप और कछुए, इलाके में फैली चिंता

देवघर// जिला के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के मधुपुर पम्पू तालाब में बड़ी संख्या में मछलियां, सांप और कछुए मृत अवस्था में तालाब किनारे पड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब तालाब के किनारे मृत जलीय जीवों को देखा तो इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मछली पालन से जुड़े लोगों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव और पानी की स्थिति खराब होने के कारण ऐसी घटना हुई है। उनका दावा है कि अत्यधिक गर्मी और ऑक्सीजन की कमी से जलीय जीवों की मौत हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के बीच यह आशंका भी जताई जा रही है कि तालाब के पानी में किसी ने जहरीला पदार्थ डाल दिया हो, जिसके कारण मछलियों समेत अन्य जीवों की मौत हुई। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और पानी की जांच करवाने की मांग की है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो तालाब के आसपास रहने वाले लोगों और पशुओं के लिए भी खतरा बढ़ सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द कार्रवाई कर तालाब की सफाई और जांच सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply