देवघर। श्रद्धा और आस्था का महापर्व छठ 15 एवं 16 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इसे देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानियां के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी श्री रवि ने यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
छठ पर्व के दौरान डढ़वा नदी, शिवगंगा घाट, नौलखा, नवाडीह, नंदन पहाड़ सहित अन्य छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर में जाम से बचाव के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक और छोटे वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है।

भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय
15 नवंबर को अपराह्न 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा 16 नवंबर को पूर्वाह्न 2 बजे से सुबह 10 बजे तक देवघर शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
भारी वाहनों के प्रवेश निषेध बिंदु
- दुमका की ओर से आने वाले भारी वाहन – हिण्डोलावरण में।
- गोड्डा की ओर से आने वाले भारी वाहन – चौपामोड़ के पास।
- गिरिडीह की ओर से आने वाले भारी वाहन – चौधरीडीह मोड़ के पास।
- मधुपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन – चांदडीह के पास।
- सारठ की ओर से आने वाले भारी वाहन – कर्णकोल मोड़ के पास।
- जमुई की ओर से आने वाले भारी वाहन – अंधरीगादर पिकेट के पास।
- बांका बिहार की ओर से आने वाले भारी वाहन – कोठिया मोड़ के पास।
- बांका बिहार की ओर से आने वाले भारी वाहन – रिखिया आश्रम मोड़ पर।
शहरी क्षेत्र के लिए वैकल्पिक रूट चार्ट
मेहर गार्डेन, रोहिणी शहीद द्वार
- जसीडीह से देवघर की ओर जाने वाली सभी छोटी-बड़ी वाहन, रोहिणी शहीद द्वार से दाहिने, रोहिणी बाजार होते हुए कोरियासा, से अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगी।
- देवघर से जसीडीह की ओर जाने वाली सभी छोटी-बड़ी वाहन, सत्संग ओवरब्रिज से शंख मोड़, कोरियासा, रोहिणी बाजार होते हुए अपने गंतव्य स्थान की जाएंगी।
जसीडीह/नगर थाना
- सत्संग गेट से बेलबगान, चमारीडीह, कुमैठा स्टेडियम होते हुए जसीडीह अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।
मंदिर एवं शिवगंगा घाट क्षेत्र में नो-एंट्री
मंदिर और शिवगंगा घाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निम्नलिखित रास्तों पर प्रवेश निषेध रहेगा—
- जलसार से मंदिर जाने का रास्ता।
- भारती होटल से मंदिर जाने का रास्ता।
- शिवराम झा चौक से मानसिंघी जाने का रास्ता।
- जोड़ा तालाब से डायवर्सन-1 एवं मंदिर जाने का रास्ता।
- सीता होटल से शिवगंगा जाने का रास्ता।
- लक्ष्मीपुर चौक से शिवगंगा/मंदिर जाने का रास्ता।
- सम्राट होटल से मंदिर जाने का रास्ता।
- शिक्षा सभा चौक से आजाद चौक, मंदिर एवं टावर चौक जाने का रास्ता।
- डोमासी गली से नर्सिंग सिनेमा हॉल से मंदिर जाने का रास्ता।
- विद्यापति चौक से नर्सिंग सिनेमा हॉल से मंदिर जाने का रास्ता।
- ड्रॉलिया गली से मंदिर जाने का रास्ता।
- अवंतिका गली से आजाद चौक, मंदिर जाने का रास्ता।
- टावर चौक से आजाद चौक मंदिर जाने का रास्ता।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं आमजनों से अपील की है कि छठ पर्व के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। विशेष परिस्थिति एवं आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।
