झारखंड की आवाज

देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: मां और 14 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या -

देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: मां और 14 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या

देवघर: जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह महापुर पंचायत में सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक महिला और उसके 14 वर्षीय पुत्र की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग तीन वर्ष पहले इसी परिवार के मुखिया की भी अनाज को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई थी। एक ही परिवार में दोबारा हुई इस वारदात ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना की सूचना मिलते ही सोनारायठाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद आसपास के कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।जिला प्रशासन का कहना है कि इस जघन्य वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

BKD News Jharkhand इस मामले से जुड़ी हर आधिकारिक अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।

Leave a Reply