झारखंड की आवाज

देवघर डबल मर्डर का 24 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश -

देवघर डबल मर्डर का 24 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

सास और देवर की हत्या एसआईटी की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व हथौड़ा बरामद

देवघर // जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर नवाडीह गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस सनसनीखेज हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की बहू शबाना खातून निकली, जिसने अपने प्रेमी इरशाद अंसारी के साथ मिलकर अपनी सास और देवर की हत्या की योजना बनाई। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के दौरान प्रेमी लगातार फोन पर संपर्क में रहकर उसे दिशा-निर्देश देता रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

30 जून को हुई थी वारदात, तत्काल दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को हुई इस घटना के बाद सोनारायठाड़ी थाना में कांड संख्या 33/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238 एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।एसपी के निर्देश पर गठित हुई एसआईटीमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल, वैज्ञानिक जांच तथा लगातार छापेमारी के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है—- शबाना खातून (19 वर्ष), पत्नी शाहिल अहमद, निवासी उपर नवाडीह।- इरशाद अंसारी (19 वर्ष), निवासी पारो, थाना पालाजोरी।

हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और हथौड़ा बरामद कर लिया है। इसके अलावा घटनास्थल से रक्त के नमूने, आरोपियों के खून से सने कपड़े तथा अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। सभी साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य कारण माना गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट तैयार की जाएगी।

घंटे में खुलासा, पुलिस की बड़ी सफलता

देवघर पुलिस ने तकनीकी जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के दम पर इस जघन्य दोहरे हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply