शंकरपुर–मथुरापुर के बीच ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते रेलवे का फैसला, यात्रियों से यात्रा योजना में बदलाव की अपील
आसनसोल, 1 जुलाई 2026: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को डाउन लाइन पर शंकरपुर और मथुरापुर स्टेशनों के बीच आवश्यक समतल पटरी नवीनीकरण (PQRS) कार्य कराया जाएगा। अनुरक्षण कार्य के कारण कुछ एमईएमयू ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- ट्रेन संख्या 63546 – जसीडीह–अंडाल एमईएमयू, 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) की यात्रा रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 63509/63510 – बर्धमान–झाझा–बर्धमान एमईएमयू, 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) से शुरू होने वाली यात्रा रद्द रहेगी।
रेलवे की अपील
पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उपरोक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रेलवे ने इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
