झारखंड की आवाज

देवघर में NDRF का साहसिक रेस्क्यू, कुएं में गिरे बिहार के श्रद्धालु को 10 मिनट में सुरक्षित निकाला -

देवघर में NDRF का साहसिक रेस्क्यू, कुएं में गिरे बिहार के श्रद्धालु को 10 मिनट में सुरक्षित निकाला

देवघर // राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान देवघर में NDRF की टीम ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए कुएं में गिरे एक श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसा शिवगंगा तालाब के समीप स्थित भट्टर धर्मशाला के कुएं में हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय लोगों ने एक श्रद्धालु को कुएं में गिरा देखा। इसकी सूचना तत्काल मेला कंट्रोल रूम को दी गई। करीब 5 मिनट बाद शिवगंगा तालाब के पास तैनात NDRF टीम को घटना की जानकारी मिली।

इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में एक सब-ऑफिसर और छह जवानों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। करीब 1:40 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। NDRF के एक बचावकर्मी ने रस्सी और कैराबिनर की मदद से गहरे कुएं में उतरकर श्रद्धालु को सुरक्षित बांधा। आधुनिक बचाव उपकरणों की सहायता से करीब 1:45 बजे उसे कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

गया के बोधगया निवासी हैं श्रद्धालु

बचाए गए श्रद्धालु की पहचान 28 वर्षीय योगेंद्र चौधरी, पिता विलास चौधरी, निवासी बोधगया, जिला गया, बिहार के रूप में हुई है।

कुएं से बाहर निकालने के बाद NDRF कर्मियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। बताया गया कि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। इसके बाद उन्हें पुलिस ओपी नंबर-06 को सौंपा गया, जहां से आगे की चिकित्सा और निगरानी के लिए मेडिकल कैंप भेज दिया गया।

श्रावणी मेले के दौरान NDRF की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर आपदा और आपात स्थिति में प्रशिक्षित बचाव दल की अहम भूमिका सामने आई है।

Leave a Reply