झारखंड की आवाज

FLIPKART/Amazon कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर ठगी करने के आरोप में 5 गिरफ्तार -

FLIPKART/Amazon कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर ठगी करने के आरोप में 5 गिरफ्तार

देवघर // जिला में साइबर क्राइम को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है और पुलिस साइबर क्राइम के आरोप में लगातार छापेमारी कर बड़ी संख्या में आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
IMG 20261003 205117

शुक्रवार को भी पुलिस ने देवघर जिला के खागा थाना क्षेत्र व करौं थाना क्षेत्र से संदिग्ध साईबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से FLIPKART/Amazon pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel payment Bank पदाधिकारी एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर एवं पी०एम० किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसकी सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी किया और पुलिस ने 5 आरोपी को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी देवघर और दुमका जिला से संबंधित है।

  1. रविन्द्र नाथ घोसाल उम्र करीब 24 वर्ष पिता मनोज कुमार घोषाल सा० रघुनाथपुर थाना रानीश्वर जिला दुमका
  2. अजय कुमार मंडल उम्र करीब 22 वर्ष पिता आनंद मंडल सा० बिराजपुर थाना खागा जिला देवघर
  3. पिन्टु कुमार उम्र करीब 26 वर्ष पिता प्रदीप कुमार मंडल सा० कड़बिदा थाना रामगढ़ जिला दुमका
  4. श्रीकांत महरा उम्र करीब 32 वर्ष पिता स्व० तुलु महरा सा० तंगीडीह थाना पथरड्डा (ओ०पी०) जिला देवघर एवं
  5. विकाश कुमार रवानी उम्र करीब 30 वर्ष पिता गोपाल रवानी सा० प्रतापपुर थाना करौं जिला देवघर।

गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैलीः-

  1. फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना।
  2. Apk File (PM Kishan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan, Aadhar update) भेजकर मोबाईल का एक्सेस लेकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणीः-

मोबाईल फोन -05, सिम कार्ड -08

नोटः-तकनीकी जांच के उपरांत पकड़ाए अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईल नम्बर एवं IMEI नम्बरों के विरूद्ध विभिन्न राज्यों में साईबर ठगी के शिकायत दर्ज पाए गए हैं।

आपराधिक इतिहास

अजय कुमार मंडल पूर्व में देवघर, साइबर थाना काण्ड सख्या 27/24 में अरोपित है।

Leave a Reply