झारखंड की आवाज

Crime News। CSP से 2.45 लाख रुपये चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार -

Crime News। CSP से 2.45 लाख रुपये चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र के बड़ी भगियामारी गांव में सीएसपी से 2 लाख 45 हजार रुपये चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोहिनूर शेख उर्फ कुन्दर शेख (20 वर्ष) और आदित्य यादव उर्फ सोनू यादव (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते 29 और 30 सितंबर की रात बड़ी भगियामारी स्थित अभिषेक आनंद के सीएसपी में चोरी की घटना हुई थी। चोर सीएसपी से 2 लाख 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे। मामले में तालझारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

एसपी के निर्देश पर गठित हुई छापेमारी टीम

एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 अक्टूबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में कोहिनूर शेख उर्फ कुन्दर शेख, पिता कौशर शेख उर्फ दरवेश शेख, निवासी नया बस्ती मोतीझरना महाराजपुर तथा आदित्य यादव उर्फ सोनू यादव, पिता गौतम यादव, निवासी हाथीगढ़ सकरीगली, थाना तालझारी शामिल हैं।

आदित्य के पास से बाइक और मोबाइल बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आदित्य यादव के पास से चोरी की रकम में से 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर बाइक (जेएच18बी-3290) और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है।

चोरी के पैसे से खरीदी गई पल्सर बाइक

वहीं दूसरे आरोपी कोहिनूर शेख के पास से भी चोरी के 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसके पास से चोरी के पैसे से खरीदी गई बजाज पल्सर 125 सीसी बाइक भी बरामद की है। बाइक का चेसिस नंबर एमडी2सी19बीएक्स7टीपीई05841 बताया गया है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

चोरी की घटना के उद्भेदन में राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, पुअनि संजीत कुमार मिश्रा, सअनि मनीष रंजन सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और चोरी की रकम से संबंधित अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply