झारखंड की आवाज

रिखिया में मालवाहक टेंपो चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का टेंपो बरामद -

रिखिया में मालवाहक टेंपो चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का टेंपो बरामद

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टेंपो भी किया बरामद, तीनों आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में

देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा गांव के पास मालवाहक टेंपो चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी गया मालवाहक टेंपो और घटना में प्रयुक्त एक अन्य टेंपो बरामद किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा गांव के पास से मालवाहक टेंपो रजिस्ट्रेशन नंबर JH 15Y 2481 चोरी होने को लेकर बासुदेव यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता सुरेंद्र यादव, निवासी महेशमारा, रेलवे ओवरब्रिज के पास, ने रिखिया थाना में आवेदन दिया था।

अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

आवेदन के आधार पर रिखिया थाना कांड संख्या 121/26, दिनांक 05.10.2026, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई।

1005499565

तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मामले में शामिल आरोपियों की पहचान करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित यादव उर्फ बाबा, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता प्रेम प्रसाद यादव, कुन्दन कुमार उर्फ अंडे, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता विष्णुदेव यादव तथा विकास यादव उर्फ बिजू, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता मुनेश्वर महतो, सभी निवासी महतवाईनडीह, थाना रिखिया, जिला देवघर के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

चोरी का टेंपो और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी गया मालवाहक टेंपो JH 15Y 2481 बरामद किया है। इसके अलावा घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए सवारी टेंपो JH 15X 5656 को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

छापेमारी दल में रिखिया थाना प्रभारी पु0अ0नि0 प्रभात कुमार, पु0अ0नि0 अनिल कुमार तथा स0अ0नि0 बेंजा उराँव एवं रिखिया थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटना का सफलतापूर्वक उद्भेदन हुआ है।

Leave a Reply