झारखंड की आवाज

मधुपुर का युवक रहस्यमय तरीके से लापता, मोबाइल से फोन कर मांगी फिरौती; परिजनों में मचा हड़कंप -

मधुपुर का युवक रहस्यमय तरीके से लापता, मोबाइल से फोन कर मांगी फिरौती; परिजनों में मचा हड़कंप

देवघर: जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के लखनऊवां गांव निवासी एक युवक के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक की पहचान जनार्दन दास के पुत्र विपिन दास के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार शाम युवक के ही मोबाइल फोन से कॉल कर उसे सुरक्षित छोड़ने के एवज में रुपये की मांग की गई। घटना के बाद से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। युवक के पिता ने मधुपुर थाने में लिखित शिकायत देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

तिलक समारोह में शामिल होने गया था विपिन

परिजनों के अनुसार, विपिन बुधवार को रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गया था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह वहां से अपने घर के लिए निकला था। रास्ते में उसकी अपनी भाभी से मोबाइल पर बातचीत भी हुई थी।

1005619858

बातचीत के दौरान उसने जल्द घर पहुंचने की बात कही थी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

युवक के मोबाइल से आया फिरौती का फोन

इसी बीच गुरुवार शाम विपिन के मोबाइल नंबर से उसके पिता जनार्दन दास के पास फोन आया। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने दावा किया कि विपिन उसके पास सुरक्षित है। इसके बाद युवक को छोड़ने के बदले रुपये की मांग किए जाने की बात सामने आई। इस फोन के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

रात में थाने पहुंचे परिजन, तलाश तेज

घटना की जानकारी मिलने के बाद पिता और अन्य परिजन गुरुवार रात करीब 10:30 बजे कुंडा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद परिजन युवक की तलाश में रिखिया थाना क्षेत्र की ओर रवाना हो गए।

पुलिस की जांच पर टिकी परिजनों की उम्मीद

समाचार लिखे जाने तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। परिजन लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं। वहीं, मामले को लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। परिजनों को युवक की सकुशल वापसी का इंतजार है।

Leave a Reply