साहिबगंज // जिला के महादेवगंज में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उधर पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल पांच देशी कट्टा, एक देशी बंदूक, एक जिंदा गोली, एक खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में हथियारों की खरीद-बिक्री का मामला भी सामने आया है। वही पुलिस ने दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जहां गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान मो. राजा पिता शेख रफीक, प्रकाश कुमार पिता चंदन सिंह एवं कृष्णा कुमार पिता पप्पू सिंह के रूप में हुई है। उधर मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 देशी कट्टा, 1 बंदूक, 1 जिंदा गोली, 1 खाली खोखा एवं 2 मोबाइल फोन जब्त किया है। इस पूरे मामले की जानकारी एसडीपीओ सुशील कुमार ने दी।
