झारखंड की आवाज

देवघर में अंतरजिला साइबर ठगी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, पांच मोबाइल और छह सिम कार्ड बरामद -

देवघर में अंतरजिला साइबर ठगी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, पांच मोबाइल और छह सिम कार्ड बरामद

देवघर। साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर पुलिस की लगातार कार्रवाई के तहत पुलिस ने चार संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 31 अक्टूबर 2026 को पथरड्डा ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1005633655


पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि पथरड्डा ओपी क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट, अमेजन पे के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंक के पदाधिकारी और गूगल पर उपलब्ध फोन-पे कस्टमर केयर के नाम पर आम लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है।

  • राहुल कुमार रवाणी (19 वर्ष), पिता गुड्डू रवाणी, निवासी डुमरतर, थाना करौं, जिला देवघर।
  • गौतम कुमार मंडल (28 वर्ष), पिता दयानंद मंडल, निवासी दामोडीह, थाना रामगढ़, जिला दुमका।
  • बिरेन्द्र दास (20 वर्ष), पिता बच्चू दास, निवासी छाताकुरूम, थाना पथरड्डा ओपी, जिला देवघर।
  • दीपक कुमार दास (24 वर्ष), पिता शशी महरा, निवासी छाताकुरूम, थाना पथरड्डा ओपी, जिला देवघर।

इस तरीके से लोगों को बनाते थे ठगी का शिकार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की ठगी करने की शैली में कई तरीके शामिल थे।

आरोपी फर्जी गूगल पे, फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे।

इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस प्राप्त करने के बाद ठगी की जाती थी। वहीं, एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बनकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से बैंक कार्ड बंद होने और उसे दोबारा चालू कराने का झांसा देकर भी लोगों को निशाना बनाया जाता था।

Leave a Reply