झारखंड की आवाज

साहिबगंज में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार -

साहिबगंज में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र के मेहंदी पोखर के समीप बुधवार की शाम एक युवक की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मिथुन पहाड़िया के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सूचना मिलते ही गठित की गई छापेमारी टीम

मामले को लेकर डीएसपी विमलेश त्रिपाठी ने तालझारी थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 28 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे पुलिस को मेहंदी पोखर के पास एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों को जानकारी दी गई।

1005621956

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए वारना हांसदा, बेटका किस्कू और वीरधन सोरेन को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply