झारखंड की आवाज

एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार -

एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज // जमालपुर एक्सप्रेस (13071) में सफर के दौरान यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले गिरोह की करतूत का रेल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ट्रेन में 9 और 10 तारीख की रात हुई चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरोह का मुख्य आरोपी समेत अन्य सदस्य अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1005721830

जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदातें ट्रेन के कोच संख्या A-1 और A-8 में अंजाम दी गई थीं। इस दौरान हावड़ा निवासी श्रुति मिश्रा, कोलकाता के ठाकुरपुर निवासी जीना मुखर्जी और मुंगेर के बतियारपुर निवासी तनुजा ज्योति को चोरों ने अपना निशाना बनाया था। यात्रियों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। दोनों सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तीनों चोरी की घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीड़िता जीना मुखर्जी का चोरी हुआ सामान बरामद किया है।

1005721829

वहीं, श्रुति मिश्रा का सामान लेकर फरार हुआ मुख्य आरोपी अब भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गिरोह की पहचान कर उसकी गतिविधियों का पता लगाया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

रेल पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं के बीच इस कार्रवाई को रेल यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में अहम कामयाबी माना जा रहा है।

Leave a Reply