देवघर: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से देवघर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसी क्रम में 25 एवं 26 नवंबर 2026 की रात जिलेभर में विशेष समकालीन अभियान ‘वज्र 2.0’ चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 108 वारंटों का निष्पादन किया, जबकि 64 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

देवघर पुलिस की ओर से चलाए गए इस विशेष अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के दौरान अलग-अलग आपराधिक कांडों में वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्रवाई की गई।
थानावार गिरफ्तारी का आंकड़ा इस प्रकार है:
- रिखिया थाना – 04
- जसीडीह थाना – 03
- चितरा थाना – 05
- पाथरोल थाना – 03
- मोहनपुर थाना – 09
- सोनारायठाढ़ी थाना – 10
- मधुपुर थाना – 05
- सारठ थाना – 02
- करौं थाना – 02
- बुढ़ई थाना – 03
- पालोजोरी थाना – 01
- मारगोमुंडा थाना – 01
- पाथरड्डा ओपी – 03
- नगर थाना – 05
- सारवां थाना – 04
- देवीपुर थाना – 03
- खागा थाना – 01
इस प्रकार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 64 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। इनमें सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 10 और मोहनपुर थाना क्षेत्र से 09 गिरफ्तारियां हुईं।
देवघर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराधियों एवं कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
