झारखंड की आवाज

क्षेत्रीय उपनिदेशक ने अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मी के साथ की बैठक-Bkd News Jharkhand -

क्षेत्रीय उपनिदेशक ने अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मी के साथ की बैठक-Bkd News Jharkhand

Deoghar डॉ सी.के. शाही, क्षेत्रीय उपनिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, संताल परगना के साथ सिविल सर्जन, देवघर के द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय प्रकोष्ठ में राजकीय श्रावणी मेला 2025 से संबंधित तैयारियों एवं कार्य योजना के बारे में जिला स्तरीय प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मेला में स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धि एवं कांवरियों के लिए और बेहतर व्यवस्था हेतु दिशानिर्देश दिए गए। उक्त बैठक में मेला कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा शिविर में प्रतिनियुक्ति चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भी कार्यस्थल पर ससमय पहुंच कर सेवाभाव से कार्य करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु भी निर्देशित किया गया।

Leave a ReplyCancel reply