झारखंड की आवाज

डीडीसी ने देवीपुर प्रखंड का किया निरीक्षण- Bkd News Jharkhand -

डीडीसी ने देवीपुर प्रखंड का किया निरीक्षण- Bkd News Jharkhand

Deoghar उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा देवीपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत टटकियो का क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम राजपुरा में विभिन्न बिरसा हरित ग्राम योजनाओं का एरिया ऑफिसर ऐप द्वारा निरिक्षण किया गया।

इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने योजना स्थल पर काम कर रहें मजदूरों की हाजिरी की जांच मस्टर रॉल से की गई। साथ ही कार्य स्थल पर मजदूरों की लिए आवश्यक सुविधाओं जैसे शेड, पीने का पानी, मेडिकल किट आदि की जांच की गई। आगे योजनाओं के क्रियान्वयन में पाई गयी त्रुटियों का निराकरण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया तथा ससमय एवं पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया।

Leave a ReplyCancel reply