
पटना// बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। महागठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना एक भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया और जेएमएम की और से बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। साथ ही महागठबंधन में शामिल राजद कांग्रेस, भीआईपी, सीपीआई कौन सी पार्टी कहां पर आमने सामने है। देखिए बिहार की वो 13 सीटें जहां महागठबंधन के दल आपस में ही आमने सामने हैं।
- करगहर – महेंद्र गुप्ता CPI VS संतोष मिश्रा Inc
- बिहारशरीफ – शिव प्रकाश यादव CPI VS ओमैर खान Inc
- राजापाकर – मोहित पासवान CPI VS प्रतिमा दास Inc
- बछवाड़ा – अवधेश राय CPI VS गरीब दास Inc
- लालगंज – शिवानी शुक्ला RJD VS आदित्य राजा Inc
- वारिसलीगंज – अनिता देवी RJD VS मंटन सिंह Inc
- कहलगांव – रजनीश यादव RJD VS प्रवीण कुशवाहा Inc
- सिकंदरा – उदय नारायण चौधरी RJD VS विनोद चौधरी Inc
- वैशाली – अजय कुशवाहा RJD VS संजीव कुमार Inc
- सुगौली – शशिभूषण सिंह RJD VS मनोज सहनी VIP
- गौरा बौराम – अफजल अली RJD VS संतोष सहनी VIP
- चैनपुर – RJD से बृज किशोर बिंदु Vs बालगोविंद बिंद VIP के प्रदेश अध्यक्ष
- झंझारपुर – CPI से राम नारायण यादव Vs VIP उम्मीदवार