झारखंड की आवाज

Dumka Crime News। सीरियल किलर राखीशल बेसरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार -

Dumka Crime News। सीरियल किलर राखीशल बेसरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1003547905

दुमका// जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव के एक सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। पूर्व में दो ह*त्या करने के बाद सजा काट कर आये ह*त्यारोपी ने बुधवार रात को अपनी दूसरी पत्नी की बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर ह*त्या कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

2011 में गांव की वृद्ध महिला और 2018 में पत्नी की ह*त्या करने के बाद….

मसलिया थाना कांड के अनुसार सन 2011 में राखीशल बेसरा ने गांव के एक बुढ़िया को डायन बिसाही कहकर पीटपीट कर ह*त्या कर दिया थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। सजा काट कर लौटा ह*त्यारोपी राखीशल बेसरा ने फिर 2018 को 20 वर्षीय अपनी पत्नी को ह*त्या कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

सजा काटकर वापस आया और फिर …..

इसी माह 4 अक्टूबर को राखीशाल बेसरा पहली पत्नी की हत्या में सजा काटकर लौटा था। बुधवार को दूसरी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर ह*त्या कर दिया। लगातार तीन हत्याएं करने वाले सीरियल किलर राखीशाल बेसरा(47)को मसलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। इस घटना में मृतका बिटिनी हांसदा की मां रासमुनी मरांडी ने मसलिया थाना में शिकायत की। थाना पुलिस रासमुनी मराण्डी, गांव सिन्दुरडीह,थाना-मसलिया, के फर्दबयान के आधार पर आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त राखीशाल बेसरा गांव बसमत्ता, थाना मसलिया के विरुद्ध कांड 70/25 अंकित किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर …..

साथ ही वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना देते हुए एक छापामारी टीम का गठन किया गया.कांड के प्राथमिकी अभियुक्त राखीशल बेसरा, पिता राम बेसरा ,गांव बसमत्ता को विधिवत छापामारी कर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व एक गमछी को जब्त किया गया है। गिरफ्तार प्राथमिकी आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किये है एवं पूछताछ करने पर बताये कि पूर्व में दो हत्या के मामले में 2011 एवं 2018 में जेल जा चुका है। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त खू*न लगी कुल्हाड़ी, खू*न लगा हुआ गमछा एवं अन्य सामग्री को पुलिस ने बरामद किया है।

Leave a Reply