झारखंड की आवाज

झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवघर पहुंचे , अधिवक्ताओं ने किया स्वागत -

झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवघर पहुंचे , अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

देवघर // मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान शुक्रवार के दिन देवघर पहुंचे , चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर देवघर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की थी । देवघर एयरपोर्ट से परिसदन और देवघर सिविल कोर्ट रूट लाइन में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। देवघर पुलिस अधीक्षक ने खुद तैयारियों का जायजा लिया।

देवघर पुलिस अधीक्षक तैयारी का जायजा लेते हुए…

मुख्य न्यायाधीश को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर.

मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ, जिसके पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कौशल किशोर झा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बुके देकर माननीय मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया। इसके अलावा एयरपोर्ट में सार्जेंट मेजर व पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सिविल कोर्ट देवघर में अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

दोपहर के करीब 4 बजे सिविल कोर्ट पहुंचे। जहां सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कोर्ट की कार्यवाही भी जारी रही और मुख्य न्यायाधीश ने एडीजे 3 सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो के कोर्ट में बैठकर कोर्ट की कार्यवाही को भी सुना और पूरे कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में किया श्रृंगार पूजन

देर शाम झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार-पूजन और दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कौशल किशोर झा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a ReplyCancel reply