झारखंड की आवाज

इंस्टाग्राम पर प्रेम, किसी और से भी प्रेम करने का था शक , युवती की गला रे*तकर निर्मम ह*त्या -

इंस्टाग्राम पर प्रेम, किसी और से भी प्रेम करने का था शक , युवती की गला रे*तकर निर्मम ह*त्या

1003864730

बरहेट // थाना क्षेत्र के यादव टोला निवासी गंगाराम यादव की 19 वर्षीय पुत्री दुलारी कुमारी का शव बरहेट थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी दिग्धी निवासी सुरज रविदास के निशानदेही पर महाराजपुर के मोती झरना के समीप एक घने जंगल में गड्ढे से बीते रात्रि बरामद किया।। पुलिस ने युवती का आधा गला कटा हुआ शव बरामद किया।पुलिस को शव के शरीर पर कई घाव के निशान भी मिले। शव देखकर प्रथम द्रष्टया युवती की हत्या चाकू से गला काटकर होना प्रतीत होता है। युवती ब्लू रंग का पजामा नीला कुर्ती पीले रंग का दुपट्टा पहने थी। मामले में बरहेट के दयानंद यादव एवं सुनील यादव ने चाकू से गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सूरज ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर दुलारी से उसे प्रेम हुआ था।

मिली जानकारी अनुसार बीते मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे से युवती अपने घर से गायब थी। इसे लेकर युवती की माँ शांति देवी ने बरहेट थाना में युवती के कथित प्रेमी सुरज रविदास पर पुत्री के अपरहण का आरोप लगाए हुए शिकायत दर्ज कराया था। शिकायत के आधार पर बरहेट थाना पुलिस ने शनिवार को अपराह्न आरोपी युवक को बरहरवा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सूरज ने युवती की हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए घटना कीजानकारी दी। सूरज ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर दुलारी से उसे प्रेम हुआ था। लेकिन उसे संदेह थाना था कि दुलारी का किसी और युवक से भी प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी आशंका में उसने युवती की ह*त्या कर दी। सूरज के निशानदेही पर ही पुलिस ने युवती का शव बरामद किया। इस मामले में बरहेट । पुलिस ने थाना कांड संख्या 195/25 दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि गिरफ्तार आरोपी सूरज रविदास को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply