झारखंड की आवाज

चतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 6 लाख के ब्राउन सुगर के साथ 5 गिरफ्तार , कार और मोबाइल बरामद -

चतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 6 लाख के ब्राउन सुगर के साथ 5 गिरफ्तार , कार और मोबाइल बरामद

1003996499

चतरा // नशे के सौदागरों के खिलाफ चत्तरा पुलिस को एक बार फिर कामयाबी मिली है। चत्तरा एस पी सुमित कुमार अग्रवाल को लगातार नशे के खिलाफ अभियान में सफलता मिल रही है। इसी सफलता में सोमवार को एक और कामयाबी हाथ लगी दरअसल में चतरा व हजारीबाग समेत अन्य जिलों में सक्रिय ड्रग पैडलरों के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम माफियाओं के एक गिरोह ब्राउन सुगर लेकर बाहर दुसरे राज्य जाने वाला है इसी के आधार पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिये गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों के खिलाफ सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के अवैध खेप के साथ पांच शातिर सौदागरों को धर दबोचा है।साथ ही गिरफ्तार तस्करों के पास से करीब छह लाख रूपये का 31.19 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, तस्करी में प्रयुक्त एक हुंडई i20 कार और विभिन्न कंपनियों का पांच मोबाइल फोन भी जप्त किया है। तस्करों की गिरफ्तारी चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग पर स्थित सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग जंगल ईलाके से हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

1 thought on “चतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 6 लाख के ब्राउन सुगर के साथ 5 गिरफ्तार , कार और मोबाइल बरामद”

Leave a Reply