झारखंड की आवाज

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना युवक को पड़ महंगा , पुलिस ने जांच की मोबाइल तो खुला कई राज -

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना युवक को पड़ महंगा , पुलिस ने जांच की मोबाइल तो खुला कई राज

1004032348

देवघर // सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो खिंचवाना देवघर के एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस द्वारा की गई जांच में आरोपी के वीवो मोबाइल फोन की गैलरी से हथियार के साथ कई आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद की गई हैं। पूछताछ के दौरान युवक इन तस्वीरों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस का संदेह और गहरा हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को युवक के सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल फोन की जांच की, तो गैलरी में हथियार के साथ अलग–अलग पोज़ में ली गई कई तस्वीरें मिलीं। इनमें कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थीं, जबकि कुछ मोबाइल में ही सेव थीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में युवक हथियार के स्रोत, उसके वैध लाइसेंस अथवा तस्वीरें खिंचवाने के उद्देश्य के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया। इस कारण पुलिस को आशंका है कि युवक का संबंध किसी आपराधिक गतिविधि या अवैध हथियार रखने वाले गिरोह से हो सकता है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराना कानूनन अपराध है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस यह जांच कर रही है कि हथियार असली है या नकली, तथा युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा या नहीं।फिलहाल पुलिस युवक के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply