झारखंड की आवाज

डीजे बजाने के विवाद में कर दिया था हत्या 8 अभियुक्त गिरफ्तार -

डीजे बजाने के विवाद में कर दिया था हत्या 8 अभियुक्त गिरफ्तार

1004040231

नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुई सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, भेजें गए न्यायिक हिरासत में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now


हजारीबाग// नववर्ष की रात हजारीबाग में हुई सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, लोहसिंघना थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरी चौक पर सुरज राणा की हत्या के मामले में पुलिस ने सफल कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इस हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए खून लगे हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पिकनिक के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने बाद में यह खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। प्रतिशोध की भावना से एक गिरोह ने मिलकर सुरज राणा पर तलवार और बेसबॉल बैट से हमला किया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और तत्काल विशेष जांच टीम यानी SIT का गठन किया गया।
SIT टीम ने नोएडा, रांची, रामगढ़, चतरा और बड़कागांव सहित कई जिलों में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
“इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अपराध करने वाले चाहे कहीं भी छिपे हों, कानून से बच नहीं सकते।
हम आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे।

Leave a Reply