काठमांडू // नेपाल के धादिंग में हुई बस दुर्घटना में मृत सभी 19 लोगों की पहचान हो गई है। मृतकों में एक भारतीय नागरिक सहित तीन विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

पोखरा से काठमांडू आ रही ग2ख 1421 नंबर की यात्री बस बीती रात करीब डेढ़ बजे बेनिघाट रोरांग, भैंसीगौड़ा स्थित पृथ्वी राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस त्रिशूली नदी किनारे गिरने से 19 लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है।
दुर्घटना में घायल 26 लोगों का काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।
जिला पुलिस कार्यालय धादिंग के सूचना अधिकारी डीएसपी प्रकाश दाहाल के अनुसार मृतकों में तीन विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इनमें 24 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक स्टेवार्ट डोमिनिक एथन, भारत के उत्तर प्रदेश के बसहरी बहराइच निवासी 32 वर्षीय मनीष शुक्ला तथा 40 वर्षीय चीनी महिला झ्यांग चुनचुन शामिल हैं। सोमवार सुबह तक केवल 9 लोगों की पहचान हो पाई थी, जबकि शेष की पहचान आज देर शाम तक परिजनों ने की।

मृतकों का विवरण:
- 1.स्टेवार्ट डोमिनिक एथन (24 वर्ष), पुरुष – ब्रिटिश नागरिक
- 2.विवेक बास्तोला (40 वर्ष), पोखरा
- 3.चन्द्र बहादुर कुंवर (63 वर्ष), मूल निवासी स्याङ्जा; वर्तमान काठमांडू
- 4.ओम कुमार मल्ल (40 वर्ष), तनहुं
- 5.इन्जिनियर ठकुरी (30 वर्ष), त्रिपुरा सुन्दरी, धादिंग
- 6.विष्णु माया (55 वर्ष), शुक्लागण्डकी, तनहुं
- 7.लोप्साङ गोले (42 वर्ष), बौद्ध, काठमांडू
- 8.हरि प्रसाद सिग्देल (46 वर्ष), भीमान, तनहुं
- 9.नवीन्द्र श्रेष्ठ (55 वर्ष), तानसेन, पाल्पा
- 10.रुद्र प्रसाद ढकाल (63 वर्ष), शुक्लागण्डकी, तनहुं
- 11. अर्चना पौडेल (20 वर्ष), शुक्लागण्डकी, तनहुं
- 12. अञ्जली क्षेत्री (21 वर्ष), पोखरा
- 13. रोहित नेपाली (21 वर्ष), माछापुच्छ्रे, कास्की
- 14. धनश्याम सुवेदी (45 वर्ष), पुतलीबजार, स्याङ्जा
- 15. अनिशा महर्जन (33 वर्ष), काठमांडू
- 16. हीरा चौधरी (27 वर्ष), उर्लाबारी, मोरंग
- 17. सुजित नेपाली (26 वर्ष), पोखरा
- 18. मनीष शुक्ला (32 वर्ष), बसहरी बहराइच, उत्तर प्रदेश, भारत
- 19. झ्यांग चुनचुन (40 वर्ष), महिला – चीनी नागरिक
पुलिस के अनुसार दुर्घटना की विस्तृत जांच जारी है। (हि.स.)।
