झारखंड की आवाज

झारखंड नगर निकाय चुनाव में 61.84 प्रतिशत मतदान चाकुलिया में सबसे अधिक 72.9 प्रतिशत मतदान -

झारखंड नगर निकाय चुनाव में 61.84 प्रतिशत मतदान चाकुलिया में सबसे अधिक 72.9 प्रतिशत मतदान

रांची // झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तहत जारी मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। शाम पांच बजे तक राज्यभर में 61.84 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने सोमवार को बताया कि सुबह 7:00 बजे से शाम पांच बजे तक लगभग 61.84 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1004300111

पूर्वी सिंहभूम जिले में नगरपालिका चुनाव 2026 के तहत मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शाम 05 बजे तक जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चाकुलिया नगर पंचायत में सर्वाधिक 72.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि जुगसलाई नगर परिषद में 59.6 प्रतिशत और मानगो नगर निगम क्षेत्र में 50.7 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

1004300627

सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। खासकर चाकुलिया क्षेत्र में महिलाओं और पहली बार वोट देने वाले युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया। जुगसलाई में भी दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में तेजी आई। वहीं मानगो नगर निगम क्षेत्र में शहरी व्यस्तता और कामकाजी मतदाताओं की दिनचर्या के कारण अपेक्षाकृत कम मतदान दर्ज किया गया, हालांकि प्रशासन को उम्मीद है कि अंतिम आंकड़ों में प्रतिशत में आंशिक वृद्धि हो सकती है।

प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है

जिला प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मतदान प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए वेबकास्टिंग और माइक्रो ऑब्जर्वर की भी व्यवस्था की गई थी। कहीं से भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।नगर निकाय चुनाव के तहत विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के साथ-साथ अध्यक्ष और महापौर पद के लिए भी मतदान कराया गया। चुनाव परिणामों को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है। मतगणना निर्धारित तिथि को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी।इस चुनाव को स्थानीय विकास, जल निकासी, सड़क, सफाई व्यवस्था और शहरी सुविधाओं के मुद्दों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply