झारखंड की आवाज

नशे में धुत युवक को बच्चा चोर समझ बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया -

नशे में धुत युवक को बच्चा चोर समझ बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

रामगढ़ // रामगढ़ शहर में बच्चा चोर के अफवाह से लोगों ने नशे में घुत एक युवक को पकड़कर बंधक बनाकर पिटाई कर दी। हालांकि, पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, टीम वहां पहुंची और उक्त युवक को बचा लिया।जानकारी के अनुसार शहर के तिरंगा चौक के मुंडा टोला में रविवार की रात करीब 11 बजे नशे में घुत युवक भटककर वहां पहुंच गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1004302727

लोगों को लगा कि वह बच्चा चोर है और उसे पकड़ कर बांध दिया। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे कि वह युवक नशे में है, लेकिन भीड़ ने उसपर बच्चा चोर का मुहर लगा दिया था।इधर, देर रात रामगढ़ थाना के एएसआई चंद्रशेखर पिंगुवा को सूचना मिली कि बच्चा चोर को लेकर एक युवक को पकड़ा गया है।

1004300627

सूचना पाते ही पुलिस वहां पहुंची और उक्त युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछा कि इस तरह का कोई बच्चा यहां से तो चोरी नहीं हुआ है। जिस पर लोगों ने कहा ऐसी कोई घटना नहीं घटी है। इसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को अपने साथ थाना ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना परिचय गोमिया निवासी करण रवानी के रूप में दिया। बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने अफवाह से बचने और कानून हाथ में ना लेने की अपील की।

Leave a Reply