झारखंड की आवाज

227 किलो के दो विशाल बम निष्क्रिय, एक किलोमीटर क्षेत्र को कराया खाली -

227 किलो के दो विशाल बम निष्क्रिय, एक किलोमीटर क्षेत्र को कराया खाली

जमशेदपुर// बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपाड़ा नागुडसाईं स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे पिछले कई दिनों से लोगों के बीच भय का कारण बने शक्तिशाली बमों को आखिरकार भारतीय सेना की टीम ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। मंगलवार को बम सेना के नियंत्रण में आने के बाद बुधवार (25 मार्च 2026) को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के बीच दोनों बमों को विस्फोट कर नष्ट किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

स्थानीय लोगों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया

प्रशासन द्वारा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पानीपाड़ा के नागुडसाईं क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए बम निष्क्रिय करने से पहले लगभग एक किलोमीटर के दायरे में पूरी तरह से नाकाबंदी कर दी गई थी। इस दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे।

पूरी प्रक्रिया के दौरान इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही

जानकारी के अनुसार, दोनों बमों का वजन लगभग 227-227 किलोग्राम था, जो अत्यंत शक्तिशाली श्रेणी के थे। सेना के बम निरोधक दस्ते ने अत्यधिक सावधानी बरतते हुए पहले एक बम को नियंत्रित विस्फोट के जरिए निष्क्रिय किया।

1004472559

इसके करीब एक घंटे बाद दूसरे बम को भी सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और आम लोगों को उस क्षेत्र से दूर रखा गया। विस्फोट के समय तेज आवाज और कंपन महसूस किया गया, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।

अब स्थिति पूरी तरह सुरक्षित

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि कई दिनों से यह बम क्षेत्र में दहशत का कारण बना हुआ था। प्रशासन और सेना की इस संयुक्त कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की पूरी तरह से जांच कर ली गई है और अब स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है।

Leave a Reply