झारखंड की आवाज

देवघर बाबा मंदिर के दानपात्रों में 32 लाख से अधिक का मिला दान डॉलर के साथ पाकिस्तानी करंसी भी शामिल -

देवघर बाबा मंदिर के दानपात्रों में 32 लाख से अधिक का मिला दान डॉलर के साथ पाकिस्तानी करंसी भी शामिल

देवघर// उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि आज दिनांक 25.03.2026 को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 32,14,245 के अलावा नेपाली नगद- 9280, डॉलर- 11, पाकिस्तानी करंसी 100, यूरो 20 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।

Leave a Reply