ललित स्वदेशी अध्यक्ष, विजय कुमार कर्ण सचिव निर्वाचित
Sahibganj District Advocates’ Association Election Concluded
साहिबगंज // जिला अधिवक्ता संघ के वर्ष 2026-28 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में ललित स्वदेशी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, जबकि सचिव पद पर विजय कुमार कर्ण ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में ललित स्वदेशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार जायसवाल को मात्र एक मत से पराजित किया।
संयुक्त सचिव बने लाल बाबू यादव एवं देवेंद्र कुमार चौधरी
वहीं सचिव पद पर विजय कुमार कर्ण ने भानु प्रताप सील को 11 मतों से हराकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर गौतम कुमार सिंह उर्फ दारा ने 71 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। संयुक्त सचिव पद पर लाल बाबू यादव एवं देवेंद्र कुमार चौधरी निर्वाचित हुए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुभाष कुमार गुप्ता, पावेंद्र रितेश कुमार, सुजाता सोरेन, जयप्रकाश रविदास एवं मानव कुमार पासवान को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई।

If betting is your thing, I suggest using thienhabetvip. Has everything you’d want from a betting website!